Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब के इन 16 जिलों में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं; IMD ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather IMD 15 august

Punjab Weather IMD 15 august

Punjab Weather News 17 June : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बता दें कि मौसम विभाग ने 17 जून के लिए राज्य के 16 जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से अधिकांश स्थानों पर गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में मौसम सक्रिय रह सकता है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और बिजली के खंभों तथा बड़े पेड़ों के नीचे खड़े न हों। वहीं चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:

18 जून से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। 17 जून तथा 19 से 22 जून के बीच कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिनों का संभावित मौसम

18 जून

फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

19 जून

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

20 जून

फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version