Punjab Weather News: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बता दें कि मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए कई इलाकों में तेज़ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
कई जिलों में खराब मौसम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में ओले गिरने और तेज़ तूफान की आशंका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं। लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली और संगरूर जैसे शहरों में मौसम विशेष रूप से प्रभावित रह सकता है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, फिरोज़पुर, फाज़िल्का और मोगा समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ बना कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव आया है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में बने कम दबाव के क्षेत्र ने मौसम को और अस्थिर बना दिया है। यही वजह है कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
हालांकि हाल के दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से कम बना हुआ है। अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, इसके बाद 2 दिनों में इसमें 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
किसानों के लिए चिंता
मौसम में इस बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। राज्य सरकार ने पहले ही संकेत दिए हैं कि खराब मौसम से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर किसानों को राहत देने की बात भी कही गई है।
ये भी पढ़ें:
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि 11 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से बादल, बारिश और तेज़ हवाओं का दौर लौट सकता है। फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...