Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: औसत तापमान में मामूली गिरावट, IMD ने किया इन 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

July 30, 2024

Punjab Weather: औसत तापमान में मामूली गिरावट, IMD ने किया इन 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Punjab Weather: पंजाब में सोमवार को मौसम में आए मामूली बदलाव के बाद तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.3 डिग्री की कमी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज और अगले 3 दिनों के लिए पंजाब में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इन चार दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि इस बार मानसून सूखा रहा है और पंजाब का नाम बारिश की कमी वाले राज्यों में शुमार रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। बुधवार को पंजाब के 7 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान, जबकि मानसून सक्रिय है, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

पिछले 5 दिनों से पंजाब का तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। बठिंडा का तापमान एक बार फिर 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मोहाली का तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में अमृतसर में 1 मिमी और पठानकोट में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब में लोग बारिश की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि इससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें