Punjab Weather Update: पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें कि पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड अब मैदानी राज्यों में महसूस की जा रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
सोमवार को बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग जमाव बिंदु के बराबर है। वहीं अमृतसर में पारा 1.1 डिग्री तक लुढ़क गया। ठंड का असर दिन के तापमान पर भी साफ दिखा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा।
कोहरे ने थामी रफ्तार
राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई है। अमृतसर में दृश्यता लगभग शून्य रही, जबकि SBS नगर में महज 10 मीटर तक देखने की क्षमता दर्ज की गई। बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में 50 मीटर से कम विज़िबिलिटी रही, वहीं पटियाला में यह करीब 100 मीटर तक सीमित रही। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है।
मौसम विभाग का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहार भीषण ठंड और कोहरे के बीच मनाए जाएंगे। लगातार गिरते तापमान के कारण कई जगह पुराने रिकॉर्ड टूटने की स्थिति बन रही है।
Watch Video : ਵਨਜ਼ੂਏਲਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਇਰਾਨ ‘ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰੇਗਾ Trump
17-18 जनवरी को बदल सकता है मिज़ाज
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 और 18 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे सूखी ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक, बारिश न होने के कारण फिलहाल ठंड ज्यादा तीखी महसूस हो रही है, हालांकि धूप निकलने से आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड के इस दौर में सुबह की सैर से बचने और बाहर निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...