Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार; पढ़ें पूरी ख़बर

July 19, 2026

Punjab Weather : कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार; पढ़ें पूरी ख़बर

Punjab Weather Update 19 July : पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि रविवार को कई इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं मोहाली में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मोहाली, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, खरड़, खमनों और चमकौर साहिब में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रूपनगर, जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, नवांशहर, फगवाड़ा और आनंदपुर साहिब सहित कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं संगरूर, बरनाला, पटियाला, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के चलते पंजाब में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

19 जुलाई: आसमान में हल्के बादल रहेंगे, तापमान करीब 35 डिग्री तक रह सकता है।
20 जुलाई: आंधी और हल्की बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव।
21 जुलाई: बादल छाए रहेंगे, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
22 जुलाई: हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी।
23 जुलाई: बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज आंधी के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें