Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में तेजी से बदल रहा मौसम… तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट अपडेट

Punjab Weather Update News

Punjab Weather Update News

Punjab Weather Update: IMD के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान खुला रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि 27 फरवरी तक प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम सामान्य बना रहेगा।

तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी

बता दें कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में करीब 1 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य स्तर से लगभग 3 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

भाखड़ा क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें :

पटियाला में घना कोहरा, दृश्यता प्रभावित

सर्दी का असर अब कम हो चुका है, लेकिन सुबह और देर शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है।

शनिवार को पटियाला और मोहाली में सुबह लगभग 10 बजे तक धुंध बनी रही। पटियाला में दृश्यता घटकर महज 70 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अमृतसर और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की उम्मीद है, जिससे यात्रा सुगम रहेगी।

फरवरी में कोहरा बनने की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक फरवरी में तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से कोहरा बनता है। दिन के समय तापमान बढ़ने लगता है, इवैपोरेशन बढ़ता है। हालांकि, रातें काफ़ी ठंडी रहती हैं। जब रात में तापमान तेज़ी से गिरता है, तो हवा में नमी पानी की छोटी बूंदों में बदल जाती है, जिससे कोहरा बनता है।

इसके अतिरिक्त पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराते हैं, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ती हैं। यदि हवा की रफ्तार कम हो और प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तो कोहरा और घना हो सकता है तथा स्मॉग जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।

ये भी पढ़ें :

Exit mobile version