-
नेशनल डेस्कः देश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C तक पहुंच गया है। राजस्थान में मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार चला गया।.