Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Weather: उत्तर भारत में शीतलहर की आहट, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

November 2, 2025

Today’s Weather: उत्तर भारत में शीतलहर की आहट, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Today’s Weather: नवंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों तक तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आने वाले चार दिनों में होने वाली बारिश से तापमान और नीचे जाएगा, जिससे राजधानी दिल्ली से लेकर राजस्थान तक ठंड का असर और बढ़ेगा।

दिल्ली-NCR: प्रदूषण के बीच दस्तक देती ठंड

राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं की आहट के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शहर में सुबह के वक्त घनी धुंध छाई रहने की संभावना है, जबकि दोपहर तक आसमान साफ हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 नवंबर के आसपास दिल्ली में ठंड का असर तेज़ी से बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से क्यों गिरे? कारण जान हैरान रह जाएंगे आप!

उत्तर प्रदेश: चक्रवात ‘मोंथा’ का असर खत्म, अब थमेगी बारिश

पिछले कुछ दिनों से चक्रवात मोंथा के कारण यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे मौसम सुहावना बन गया था। अब मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 3 नवंबर को कुछ इलाकों — जैसे वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बारिश थमने के साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार: बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट

बिहार के पटना, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज और मुजफ्फरपुर में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने ठंड का असर और तेज़ कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक तापमान में 2 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार से बारिश का दौर थम जाएगा, लेकिन आसमान में बादल और ठंडी हवाएं बनी रहेंगी। सुबह और शाम के समय सिहरन महसूस होगी, और कोहरे की संभावना भी बढ़ जाएगी।

Video: डाक विभाग का बड़ा जागरूकता कैंप

पहाड़ों पर बर्फबारी का नया दौर शुरू

हिमालयी राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली है। उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 4 और 5 नवंबर को बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 नवंबर के बाद उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानों में भी सर्द हवाओं का असर बढ़ेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें