Punjab Weather Update 24 July : पंजाब में एक बार फिर मानसून तेज़ होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज़ हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर पानी भरने की भी आशंका है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज़्यादा बारिश अमृतसर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और फरीदकोट में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि पठानकोट में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें :
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तेज़ बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है और सड़कों पर आने-जाने में परेशानी हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बारिश के समय गाड़ी धीरे चलाएं और पानी भरी सड़कों से बचें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुली जगहों से दूर रहें। साथ ही मौसम से जुड़े ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखें।
ये भी पढ़ें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...