Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और देर शाम ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप से हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से लगभग 3.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें :
अमृतसर में घना कोहरा
अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने ड्राइवरों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि अचानक घना कोहरा सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें :
गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम
राज्य में न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुरदासपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सबसे कम रहा। दिन के समय तापमान 24.5 से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन उनका पंजाब पर खास असर नहीं पड़ेगा। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है, जबकि मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...