Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update : 16 फरवरी से बदलेगा पंजाब का मौसम, हल्की बारिश के आसार

Punjab Weather Update 10 July

Punjab Weather Update 10 July

Punjab Weather Update: पंजाब में कोहरे और शीतलहर से राहत के बाद अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 15 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जबकि 16 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

हाल के दिनों में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस महीने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम में इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय इस सिस्टम से जुड़ा एक चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पंजाब के मौसम में भी परिवर्तन की संभावना है।

बदली हवा की दिशा, बढ़ा तापमान

हवा की दिशा में बदलाव भी तापमान वृद्धि का कारण बना है। पंजाब समेत हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अब दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। पहले जहां बर्फीली हवाओं के कारण दिन का तापमान नीचे बना हुआ था, वहीं अब गर्म हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: कनाडा में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 10 की मौत 24 घायल

16 फरवरी को हल्की बारिश के संकेत

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह के अनुसार 16 फरवरी को राज्य के कुछ दूरस्थ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 15 फरवरी तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

फिलहाल मौसम में आई नरमी से लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन किसानों और आम नागरिकों की नजर अब 16 फरवरी के संभावित बदलाव पर टिकी है।

Exit mobile version