Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: आज भी छाया रहेगा घना कोहरा, रिकॉर्ड की गई सीजन की सबसे ठंडी रात

January 16, 2024

Punjab Weather Update: आज भी छाया रहेगा घना कोहरा, रिकॉर्ड की गई सीजन की सबसे ठंडी रात

लुधियाना: अब सीजन की सबसे ठंडी रातों की सर्दी का सितम सहन करना पड़ेगा क्योंकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है, जो अब तक का सबसे कम है। मौसम में यह बदलाव इसलिए है कि पहाड़ों पर इस बार बर्फबारी न होने से मैदानी इलाकों में कोई वैदर सिस्टम मजबूत एक्टिव नहीं हुआ है। इस कारण अभी तक एक बार भी सर्दी के सीजन में बारिश नहीं देखने को मिली। रविवार की रात सबसे ठंडी रही।

सोमवार की शुरूआत बारिश की तरह कोहरा बरसात की तरह टिप-टिप गिरता रहा, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास होता रहा। दोपहर 11 बजे के करीब निकली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत दी। तापमान 14 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम माहिरों के मुताबिक अभी लोगों को मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि दिन में दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। सोमवार को दिन की नमी 100 व शाम में 75 फीसदी रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें