Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब के तापमान में मामूली बढ़ोतरी, जानें IMD की आज की रिपोर्ट

October 12, 2025

Punjab Weather Update: पंजाब के तापमान में मामूली बढ़ोतरी, जानें IMD की आज की रिपोर्ट

अमृतसर: पंजाब में इन दिनों मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में आई कमी के चलते तापमान में मामूली बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन राज्य का औसत तापमान अब भी सामान्य स्तर से काफी नीचे है। बीते 24 घंटों में तापमान में सिर्फ 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि मौजूदा मौसम ठंडक लिए हुए है।

हालात ये हैं कि पंजाब का औसत तापमान अभी भी सामान्य से करीब 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। बठिंडा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगामी सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक पूरे पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और खिली धूप का फायदा खासतौर पर किसानों को मिलेगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बीते महीने की भारी बारिश के चलते कई जगहों पर धान की फसल अभी तक पूरी तरह पक नहीं पाई थी। अब ये लगातार मिल रही धूप फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल साबित होगी।

दिन में मामूली गर्मी, रात में ठंडी हवाएं

पंजाब में दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह वृद्धि अस्थायी होगी और अधिकतम तापमान जल्द ही सामान्य स्तर पर लौट आएगा। वर्तमान में शहरी इलाकों का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और यह अगले कुछ दिनों में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रात का मौसम हालांकि अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। राज्य के अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और अनुमान है कि यह 20 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

आज के मौसम की स्थिति – प्रमुख शहरों में हालात

अमृतसर: आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और दिनभर धूप निकली रहेगी। तापमान 18°C से 30°C के बीच रहने की उम्मीद।

जालंधर: हल्की ठंडी हवा के साथ साफ आसमान और धूप। तापमान 18°C से 30°C।

लुधियाना: मौसम शुष्क और धूप खिली रहेगी। तापमान 18°C से 30°C।

पटियाला: दिन भर साफ मौसम, तापमान 18°C से 31°C के बीच।

मोहाली: मौसम खुशनुमा रहेगा। न्यूनतम 19°C और अधिकतम 31°C तक तापमान रहने की संभावना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें