Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: राज्य के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, फरीदकोट रहेगा सबसे गर्म

August 11, 2025

Punjab Weather Update: राज्य के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, फरीदकोट रहेगा सबसे गर्म

चंडीगढ़: पंजाब में इस साल मानसून की चाल कमजोर पड़ती दिख रही है, लेकिन हिमाचल की सीमा से सटे ज़िलों में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर 11 अगस्त को कुछ ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

तीन दिन हो सकती है अच्छी बारिश

पिछले दस दिनों में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि आगामी सप्ताह में तीन दिन अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे खेतों को नमी मिलने की संभावना है।

फरीदकोट में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाकी जिलों की तुलना में काफी अधिक है। जबकि लुधियाना, पटियाला और अमृतसर जैसे शहरों में तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा।

11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट और नवांशहर जैसे जिलों में 11 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। इसके विपरीत, 12 और 13 अगस्त को राज्य भर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 14 और 15 अगस्त को एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मानसून का आंकड़ा क्या कहता है?

1 जून से 10 अगस्त तक पंजाब में औसतन 259.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 279.1 मिमी होता है। यानी राज्य में इस अवधि के दौरान 7% कम बारिश हुई है।
सिर्फ अगस्त की बात करें, तो पहले 10 दिनों में 32% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

आज के प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान

अमृतसर: आंशिक बादल, हल्की बारिश की संभावना; तापमान 26–34°C

जालंधर: बादल छाए रहेंगे, बारिश हो सकती है; तापमान 25–33°C

लुधियाना: बादल व हल्की वर्षा की संभावना; तापमान 27–31°C

पटियाला: बादलों के साथ बूंदाबांदी की उम्मीद; तापमान 28–30°C

मोहाली: बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव; तापमान 29–32°C

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें