Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update : राज्य में बदलेगा मौसम का मिजाज… IMD ने किया 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

May 24, 2025

Punjab Weather Update : राज्य में बदलेगा मौसम का मिजाज… IMD ने किया 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update : पंजाब में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में गर्मी की तीव्रता बढ़ने और अन्य में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। बता दे कि आज पंजाब के 12 जिलों में बारिश होगी, जबकि 4 जिले लू से प्रभावित रहेंगे।

दरअसल, बरसात के मौसम में सूर्य की तीव्रता बढ़ जाती है, जिसके कारण इस समय बहुत गर्मी पड़ती है। मान्यता है कि अगर नौतपा के दिनों में बहुत गर्मी पड़ रही है तो मानसून अच्छा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। इसके बावजूद बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार पंजाब के कई जिलों में रात के समय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना है।

24 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, नवांशहर और रोपड़ में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में दिन और रात दोनों समय लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

25 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में दिन-रात गर्म लहरों का प्रभाव रहेगा।

26 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें