चंडीगढ़: पंजाब में ठंड का प्रकोप लगातार तेज़ होता जा रहा है। सुबह और देर शाम कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है, जबकि सूखी और ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 0.5°C की कमी दर्ज की गई है और अधिकांश जिलों में पारा नीचे आया है। राज्य में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 4°C रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले तीन दिनों में बड़ा बदलाव नहीं, मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
रात के तापमान में खास बढ़ोतरी या गिरावट की उम्मीद नहीं है।
कई इलाकों में हल्का कोहरा जारी रह सकता है।
दिल्ली–अंबाला और अंबाला–अमृतसर हाइवे पर अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा और यातायात प्रभावित होने की संभावना नहीं है।
पंजाब की हवा बेहद खराब
राज्य में वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। रूपनगर को छोड़कर बाकी सभी शहरों में AQI 100 से ऊपर रिकॉर्ड हुआ।
मंडी गोबिंदगढ़ सबसे प्रदूषित रहा (AQI 213)
अमृतसर – 196
बठिंडा – 159
जालंधर – 133
खन्ना – 142
लुधियाना – 122
पटियाला – 135
रूपनगर – 62
चंडीगढ़ में सेक्टर-22 का AQI 155, सेक्टर-55 का 155 और सेक्टर-53 का 153 मापा गया। ऐसे हालात में डॉक्टरों ने संवेदनशील वर्ग को बाहर कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में बदला मौसम, कई राज्यों में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ में 8 साल बाद इतनी ठंडी रातें
चंडीगढ़ में सोमवार का न्यूनतम तापमान 8.3°C से गिरकर मंगलवार को 7.9°C पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3°C कम है। IMD के मुताबिक, नवंबर में इतनी ठंड 2017 के बाद पहली बार महसूस की जा रही है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में तापमान को और नीचे धकेल सकती हैं।
इथियोपिया की राख का चंडीगढ़ पर नहीं पड़ा असर
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि ऊपरी वातावरण में तेज हवाएं इथियोपिया की राख को अरब सागर से होते हुए भारत तक जरूर लाई थीं, लेकिन इसका चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि गिरता तापमान प्रदूषकों को सतह पर रोक सकता है, जिससे AQI और बढ़ सकता है।
बारिश कब होगी?
IMD ने संकेत दिया है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले हफ्ते में पंजाब में बारिश की संभावना बन सकती है।
बारिश होने पर वायु गुणवत्ता सुधरेगी।
तापमान में और भारी गिरावट दर्ज होगी।
ठंड का दौर तेज हो जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...