Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, विजिबिलिटी बिल्कुल ज़ीरो, इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी

December 24, 2025

Punjab Weather: पंजाब में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, विजिबिलिटी बिल्कुल ज़ीरो, इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पंजाब में ठंड ने अब अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज से प्रदेश के कई हिस्सों में घना से बेहद घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। रात और सुबह के समय हालात और भी चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, जहां विज़िबिलिटी कई इलाकों में लगभग शून्य तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

कई जिलों में विज़िबिलिटी बेहद कम

मंगलवार को अमृतसर में हालात सबसे खराब रहे, जहां विज़िबिलिटी शून्य दर्ज की गई। फरीदकोट में यह मात्र 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर जैसे शहरों में दृश्यता 50 मीटर के आसपास रही। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं आनंदपुर साहिब में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश नहीं, लेकिन ठंड और कोहरा बढ़ाएंगे परेशानी

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, जिससे कोहरे की स्थिति और गंभीर हो गई है। हिमालयी क्षेत्रों में पहले सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब आगे बढ़ चुका है, इसलिए क्रिसमस के दौरान बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि, पहाड़ों से मैदानों की ओर चलने वाली ठंडी हवाएं ठंड को और तेज़ कर देंगी।

27 दिसंबर से फिर बदल सकता है मौसम

27 दिसंबर से एक नया लेकिन कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसका आंशिक असर मैदानी इलाकों में भी महसूस हो सकता है, हालांकि फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

आज और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, रूपनगर और मोहाली में हल्का से घना कोहरा छा सकता है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला सहित कई जिलों में बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है।

अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

लोगों से सतर्क रहने की अपील

घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें