Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में ठंड का डबल अटैक! घने कोहरे और कोल्ड वेव का कहर, जानें मौसम का हाल

January 6, 2026

Punjab Weather: पंजाब में ठंड का डबल अटैक! घने कोहरे और कोल्ड वेव का कहर, जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Updates: पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते दिन कई इलाकों में धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन रातें अब भी कड़ाके की ठंड के साथ रिकॉर्ड की जा रही हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से 9 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की धूप निकल सकती है, जिससे दिन के तापमान में मामूली सुधार संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

दिन में बढ़ा तापमान, रातें और ठंडी

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। बठिंडा और फरीदकोट 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब के सबसे ठंडे जिले दर्ज किए गए।

18 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 6 में शीतलहर

मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब के 18 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला शामिल हैं।

इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कोल्ड वेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। विभाग ने साफ किया है कि इस पूरे दौर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है, जो साइक्लोनिक सिस्टम के रूप में बना हुआ है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपरी इलाकों में तेज जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट

7 जनवरी:

पंजाब के अधिकांश जिलों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

8 जनवरी:

कोहरे के साथ-साथ कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है।

9 जनवरी:

अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा और मानसा में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रह सकता है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, संभाल चुके कई अहम जिम्मेदारियां

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय यात्रा से बचने और कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें