Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना से गायब हुईं 9 लड़कियां, पंजाब महिला आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Ludhiana Missing Girls Case

Ludhiana Missing Girls Case

पंजाब डेस्क: लुधियाना के अलग-अलग हिस्सों से सिर्फ 48 घंटों के अंदर 9 लड़कियां लापता हो गई। अब पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है और लुधियाना पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। महिला आयोग ने 8 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि यह मामला बेहद गंभीर है। इसलिए इसे गंभीरता से लें। पंजाब के भीतर महिलाओं और बेटियों के मान-सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच किसी जूनियर मुलाजिम से करवाने के बजाय तुरंत किसी सीनियर अधिकारी को सौंपी जाए। आयोग ने ‘पंजाब राज महिला आयोग एक्ट, 2001’ की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस पर सुओ-मोटो नोटिस जारी कर दिया है।

Exit mobile version