Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Crime: लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर से रेप, कैसेट बनवाने का झांसा देकर पूरी की हवस

January 29, 2026

Punjab Crime: लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर से रेप, कैसेट बनवाने का झांसा देकर पूरी की हवस

पंजाब डेस्कः लुधियाना में एक पंजाबी महिला सिंगर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके गीतों की कैसेट बनवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा आरोपी ने अलग-अलग समय पर उससे कुल 1.91 लाख रुपये भी ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पटियाला की बाजवा कॉलोनी का रहने वाला है। महिला सिंगर ने इस संबंध में 17 सितंबर 2025 को थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब 5 महीने की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पहले भी किसी के साथ इस तरह की ठगी या अपराध तो नहीं किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें