Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी गायक Rajvir Jawanda की सेहत में सुधार; कुलविंदर बिल्ला ने दी बड़ी अपडेट

September 28, 2025

पंजाबी गायक Rajvir Jawanda की सेहत में सुधार; कुलविंदर बिल्ला ने दी बड़ी अपडेट

Punjabi singer Rajvir Jawanda News: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। आपको बता दें कि इस समय गायक ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी बीच पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जानकारी के अनुसार, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।

कुलविंदर बिल्ला ने की भावुक अपील

बता दें कि पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक राजवीर की तबीयत में कुछ सुधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और गलत खबरों से परिवार व चाहने वालों का मनोबल न तोड़ें। कुलविंदर ने लिखा, “ईश्वर की कृपा से राजवीर की हालत में सुधार हो रहा है। कृपया गलत पोस्ट न करें, बस दुआ करें कि वे जल्द स्वस्थ हों।”

हादसे के बाद आई गंभीर चोटें

फोर्टिस अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। उन्हें दोपहर 1:45 बजे आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें मोहाली स्थानांतरित करने से पहले सिविल अस्पताल में हृदयाघात (हार्ट अटैक) भी हुआ था।

अस्पताल में उपचार जारी

फोर्टिस अस्पताल की इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीम ने तुरंत उनका मूल्यांकन किया और व्यापक जांच-पड़ताल के बाद उन्हें उमोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्नत जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया। फिलहाल राजवीर वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रख रही है।

प्रशंसकों में दुआओं की लहर

राजवीर जवंदा के प्रशंसक और संगीत प्रेमी सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। परिवार और चाहने वालों ने भी सभी से प्रार्थना की है कि वे इस मुश्किल घड़ी में राजवीर की सलामती के लिए दुआ करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें