Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा: Pencak Sialt में पंजाब का शानदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

October 31, 2023

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा: Pencak Sialt में पंजाब का शानदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

गोवा: गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने पेनकैक सियाल्ट (Pencak Sialt) खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। इस खेल में, राज्य के खिलाड़ियों ने सभी श्रेणियों में कुल मिलाकर 9 पदक जीते हैं, जिसमें 5 पदक लड़कों ने जीते हैं, जबकि बाकी लड़कियों ने जीते हैं।

पदक विजेताओं की जानकारी देते हुए  Pencak sialt  के कोच गुरविंदर सिंह, अरविंदर कुमार और परविंदर कुमार ने खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की जानकारी दी। एकल स्पर्धा में लड़कों में आर्यन को स्वर्ण पदक मिला जबकि रेगु महिला टीम स्पर्धा में मनप्रीत कौर और सुनीता रानी ने कांस्य पदक जीता।

विभिन्न श्रेणियों में रजत पदक सिमरन, लवनीत, आकाशदीप, नवप्रीत और बलजीत कौर ने प्राप्त किया जबकि कांस्य पदक सोनिया और सूरज ने प्राप्त किया कार्यक्रम के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें