
Questions about the plight of the statue site : जालंधर। सेंट्रल के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के शहीदी दिवस पर प्रतिमा स्थल की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महान नेताओं की प्रतिमाओं के जन्मदिवस और शहीदी दिवस पर भी निगम आवश्यक व्यवस्थाएं करने में लापरवाही बरत रहा है।
बेरी ने कहा कि सरदार बेअंत सिंह ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में शांति स्थापित करने और राज्य को सांप्रदायिक आग से बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसके बावजूद उनके शहीदी दिवस से एक दिन पहले प्रतिमा स्थल पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से सफाई नहीं करवाए जाने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुद मौके पर पहुंचकर प्रतिमा स्थल की सफाई करनी पड़ी। पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए हर बार निगम की ओर से सीढ़ी उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन इस बार संपर्क करने पर अधिकारियों ने सीढ़ी चोरी होने का हवाला दिया।
बेरी ने कहा कि उन्होंने किसी भी सरकार के कार्यकाल में ऐसी बदहाली नहीं देखी। उन्होंने निगम कमिश्नर से मांग की कि शहीद भगत सिंह, बेअंत सिंह समेत सभी महान नेताओं के जन्मदिवस या शहीदी दिवस से कम से कम एक दिन पहले प्रतिमा स्थलों की सफाई और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...