Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी सिख समुदाय के बारे में बात करने से पहले सिखों के हत्यारों को पार्टी से निकालें : सुखबीर बादल

May 6, 2025

राहुल गांधी सिख समुदाय के बारे में बात करने से पहले सिखों के हत्यारों को पार्टी से निकालें : सुखबीर बादल

Sikhs : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेसी नेता द्वारा बहादुर और देशभक्त सिख समुदाय के खिलाफ किए गए पापों के बारे में ‘पाखंडी, झूठे और निर्थक शब्दों’ पर कई सवाल उठाए। सिखों के प्रति उनकी पार्टी और उनके पूर्वजों की ‘आपराधिक नफरत’ के बारे में पूछे गए सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेसी नेता के कथित शब्द सिख भावनाओं के प्रति उनके असंवेदनशील आचरण को दर्शाते हैं।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि राहुल को पहले उन बुनियादी सवालों का जवाब देना चाहिए, जो हर सिख पूछता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अभी भी न केवल हजारों निदरेष सिखों के हत्यारों को बचाने बल्कि उन्हें पार्टी में अहम पदों से पुरस्कृत करना क्यों जारी रखे हुए हैं? उन्होंने पूछा कि क्या वास्तव में उन्हें पता नहीं कि 1984 में हमारे समुदाय के कत्लेआम के लिए कौन जिम्मेदार है? अकाली दल अध्यक्ष ने जानना चाहा कि क्या राहुल गांधी को अब तक यह नहीं पता था कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ही थी जिन्होंने हमारे सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री अकाल तख्त साहिब को तबाह करने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सैनिक, टैंकों और तोपों को भेजने का आदेश दिया था?

वरिष्ठ अकाली नेता ने पूछा कि क्या कांग्रेसी नेता नवंबर 1984 में सिखों के कत्लेआम में अपने पिता राजीव गांधी की हत्यारी भूमिका को स्वीकार करेंगें अबादल ने राहुल गांधी से कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों और मौजूदा सहयोगियों द्वारा निदरेष सिख जनता पर ढ़ाए गए जुल्म और त्रसदी पर अंतरात्मा की आवाज उठाने से पहले ईमानदार कार्रवाई से अपनी साख स्थापित करनी चाहिए। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि राहुल को पहले सज्जन कुमार, कमल नाथ और जगदीश टाइटलर जैसे लोगों को अपनी पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें