Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Railway Fare Hike: पंजाब में ट्रेन का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होने जा रहे ये नए रेलवे नियम

December 26, 2025

Railway Fare Hike: पंजाब में ट्रेन का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होने जा रहे ये नए रेलवे नियम

पंजाब डेस्क: अगर आप अक्सर ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के किराए में मामूली बढ़ोतरी कर दी है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर रोज़ाना यात्रा करने वाले लोकल ट्रेन यात्रियों और मंथली पास धारकों पर नहीं पड़ेगा।

किन यात्रियों को देना होगा ज्यादा किराया?

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले से थोड़ा ज्यादा किराया चुकाना होगा। यह बढ़ोतरी जनरल, मेल, एक्सप्रेस और एसी सभी कैटेगरी की ट्रेनों पर लागू की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किराए में की गई यह बढ़ोतरी बेहद सीमित रखी गई है, ताकि आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

अलग-अलग क्लास में कितना बढ़ा किराया?

जनरल क्लास: 215 किमी से ज्यादा दूरी पर अब 1 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा।

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC): किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा।

AC क्लास: यहां भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री 500 किलोमीटर की यात्रा नॉन-AC कोच में करता है, तो उसे लगभग 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

किन यात्रियों को राहत?

रेलवे ने साफ किया है कि: 215 किमी से कम दूरी की यात्रा पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोकल ट्रेन यात्रियों और मंथली पास होल्डर्स को पुराने किराए पर ही सफर मिलेगा। दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं होगा।

रेलवे ने क्यों बढ़ाया किराया?

रेलवे के अनुसार, बढ़ती परिचालन लागत और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही माल ढुलाई से होने वाली आय बढ़ाने के साथ-साथ यात्री सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी फोकस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: गलती से WhatsApp चैट हो गई डिलीट? बिना बैकअप भी इन 3 तरीकों से करें रिकवर

यात्रियों के लिए क्या मतलब?

लंबी दूरी का सफर करने वालों को अब टिकट बुक करते समय थोड़ा ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा, लेकिन रोज़मर्रा की यात्रा करने वालों के लिए राहत बरकरार है। कुल मिलाकर, रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी तो की है, लेकिन आम आदमी की जेब को ध्यान में रखते हुए इसे सीमित रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें