
Rain brings relief, but waterlogging spells trouble : मोगा। सुबह से हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई, लेकिन शहर के कई निचले इलाकों, बाजारों और सड़कों पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। निचले पुल और प्रताप रोड समेत कई स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने प्रशासन से जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
शहर के निचले पुल में बारिश का पानी भरने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा प्रताप रोड सहित कई बाजारों और निचले क्षेत्रों में सड़कों पर पानी खड़ा होने से राहगीरों और दुकानदारों को भी दिक्कतें आईं। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। शहरवासियों ने बताया कि निचले पुल में पानी भरने के साथ यदि रेलवे फाटक भी बंद हो जाए तो लोगों के लिए आने-जाने के रास्ते सीमित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चों, दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बरसात के मौसम को देखते हुए शहर के निचले इलाकों में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। जहां आवश्यकता हो, वहां पंपों के माध्यम से पानी की निकासी करवाई जाए। साथ ही निचले पुलों और प्रमुख सड़कों पर पानी जमा न हो, इसके लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।
मेष: दिन शुभ रहेगा...