पंजाबः अमृतसर में आज सुबह सावन के महीने की पहली तेज बारिश के साथ मौसम ने करवट ली। पिछले कई दिनों से गर्मी, तपिश और उमस से परेशान शहरवासियों को बारिश ने राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
पिछले सप्ताह से शहर के लोग तेज गर्मी और उमस से बेहाल थे। पसीने से तर-बतर लोग राहत का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह भी मौसम गर्म और उमस भरा था, लेकिन करीब 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 4 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम में आई नरमी से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश से बचने के लिए कई लोग सड़कों पर बस शेल्टर का सहारा लेते नजर आए, जबकि कुछ लोग बारिश का आनंद लेते हुए भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए।
रोज की तरह काम पर जाने वाले लोगों को बारिश के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे अपने काम पर देर से पहुंचे। वहीं, तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे एक बार फिर नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि इस बार डिसिल्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है और बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा, लेकिन बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।
मेष: दिन शुभ रहेगा...