Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में तीन दिन बारिश के आसार, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update 9 august

Punjab Weather Update 9 august

Punjab Weather Update: पंजाब से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून की वापसी रेखा इस समय पटियाला और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मानसून पंजाब के बाकी हिस्सों से भी विदा होकर चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर बढ़ सकता है।

23 सितंबर को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर को पूरे पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं चलने के कारण बादल बनने की स्थिति नहीं बन रही है। हालांकि, 25 सितंबर के आसपास पंजाब समेत कुछ इलाकों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 25 सितंबर के आसपास होने वाली बारिश का मानसून की वापसी से कोई सीधा संबंध नहीं होगा।

तापमान सामान्य के आसपास, पटियाला सबसे गर्म

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पटियाला में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिन के समय गर्मी अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को मई-जून जैसी गर्म परिस्थितियों का अहसास हो रहा है।

ये भी पढ़ें…

सामान्य से 39 फीसदी कम रहा मानसून

इस साल पंजाब में मानसून सामान्य से करीब 39 फीसदी कम रहा है। कम बारिश का असर कृषि गतिविधियों के साथ-साथ बिजली की मांग और भूजल स्तर पर भी पड़ सकता है। किसानों के लिए बारिश की कमी विशेष रूप से चिंता का विषय बनी हुई है।

Exit mobile version