Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Today: पंजाब के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update 26 feb

Punjab Weather Update 26 feb

Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

राज्य में तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह अब सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गया है। मंगलवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर में बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, रोपड़ और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में मौसम मुख्य रूप से बादलयुक्त रहने का अनुमान है। वहीं बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को भी पंजाब के 16 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान था। हालांकि, लुधियाना में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी बारिश दर्ज की गई।

मानसून के सक्रिय रहने के संकेत

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है। मौसम प्रणाली से जुड़ा मानसून ट्रफ राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें…

 

मौसम बदलने से बिजली की मांग में कमी

बारिश और मौसम में बदलाव का असर पंजाब की बिजली की मांग पर भी दिखाई दिया है। आज सुबह 6:30 बजे राज्य में बिजली की मांग 12,202 मेगावाट दर्ज की गई।

इस दौरान पंजाब में 5,473 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ, जबकि निर्धारित 6,612 मेगावाट के मुकाबले 6,721 मेगावाट बिजली आयात की गई। इस तरह राज्य में 109 मेगावाट का ओवरड्राफ्ट दर्ज किया गया।

Exit mobile version