Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral हुआ Rajvir Jawanda आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, भावुक हुए फैंस

October 8, 2025

Viral हुआ Rajvir Jawanda आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, भावुक हुए फैंस

पंजाब डेस्क: पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बता दें कि युवा और प्रतिभाशाली गायक-कलाकार राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 35 साल की उम्र में राजवीर जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि वह पिछले 12 दिनों से चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजवीर की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

उनकी मौत के बाद जो चीज़ सबसे ज्यादा लोगों को झकझोर रही है, वो है उनकी आखिरी इंस्टाग्राम की आखरी पोस्ट है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राजवीर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे समंदर किनारे खड़े, गहरी सोच में डूबे नज़र आ रहे हैं। पोस्ट की कैप्शन में उन्होंने अपने ही गाने की लाइन लिखी थी:

ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਸਮਝ ਨੀ ਆਉਣੀ ,
ਤੇਰੀ ਮੇਰੀ ਜੋ ਗੱਲ ਏ ।
ਤੈਨੂੰ ਜੇ ਯਾਦ ਕਰਾਂ ਨਾਂ ,
ਦੱਸ ਦੇ ਉਹ ਕਿਹੜਾ ਪੱਲ ਏ ।

27 सितंबर को हुआ था भयानक हादसा

राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी बाइक पर सवार थे जब अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गए। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही।

ये भी पढ़ें: ल्हासा का सकल घरेलू उत्पादन पहली बार एक खरब युआन से अधिक पहुँचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें