Dainik Savera Times

पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई, 2025 को संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खली हुई पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। इस रिक्ति की अवधि 9 अप्रैल, 2028 तक है।

चुनाव आयोग द्वारा 6 अक्टूबर, 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और उसके तहत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार उक्त रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) है। हालाँकि, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 25 के तहत इस अवधि के दौरान पड़ने वाले राजपत्रित सार्वजनिक अवकाशों पर कोई नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

14 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार): नामांकन पत्रों की जाँच की तिथि
16 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार): नाम वापसी की अंतिम तिथि
24 अक्टूबर, 2025 (शुक्रवार): मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)
28 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार): चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि

यदि आवश्यक हो, तो मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा।

ये भी पढ़ें: सवाई मान सिंह अस्पताल के ICU में लगी भयानक आग, 6 मरीजों की मौत, लापरवाही के गंभीर आरोप

पंजाब सरकार के परामर्श से, चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा सचिवालय के सचिव राम लोक खटाना को उपचुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और पंजाब विधानसभा सचिवालय के उप सचिव जसविंदर सिंह को चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

Exit mobile version