Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, Facebook के जरिए हुई थी दोस्ती

July 26, 2023

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, Facebook के जरिए हुई थी दोस्ती

अमृतसर : एक महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के साथ पीड़ित महिला को दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। महिला नौकरी के लिए दिल्ली से अमृतसर पहुंची, जिसके बाद आरोपी ने बहाना बनाकर महिला को घर ले गया। जानकारी के अनुसार यह मामला 11 जुलाई का बताया जा रहा है। बलात्कार के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को दिल्ली की एक बस में बैठा दिया। लेकिन पीड़िता शहर से बाहर जाकर बस से उतर गई। जिसके बाद उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और घर का निरीक्षण किया। लेकिन 15 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी लगातार पीड़िता को धमकी दे रहा है।

रोती बिलखती पीड़िता द्वारा न्याय की गुहार लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी राजीव अरोड़ा कांग्रेस नेता हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कंबोह थाने में मामला दर्ज किया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर राजीव अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें