Site icon Dainik Savera Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर से हमला, हमलावरों को पकड़ने का दावा

Ravneet Bittu

Ravneet Bittu

Ravneet Bittu: पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ है। कुछ लोगों ने उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके। इस हमले के बाद बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और तीन हमलावरों को पकड़ने का दावा किया है।

रवनीत सिंह बिट्टू पर बटाला के घासीतपुर गांव के पास हमला हुआ है। वह ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनके काफिले पर हमला हुआ। कई लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके। साथ ही, लोगों को नारेबाजी करते हुए देखा गया। बिट्टू ने दावा किया कि इस हमले में उनकी गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं।

ये भी पढ़ें- ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की हत्या से हड़कंप, CM मान ने परिवार के लिए किया बड़ा ऐलान

 

घटनास्थल पर ही रवनीत बिट्टू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आज हमें ड्रग्स के खिलाफ एक यात्रा निकालनी थी। वहां करीब 500 लोग थे। मैं अपनी गाड़ी से उनके बीच से गुजरा। मेरे पास जेड-प्लस सिक्योरिटी है और मेरे साथ करीब 100 सुरक्षाकर्मी होते हैं। सुरक्षा के लिए स्थानीय डीएसपी और एसपी भी पुलिस के साथ वहां मौजूद थे।”

उन्होंने तीन लोगों को पकड़ने का दावा करते हुए कहा कि इन लोगों को फोन जब्त कर लिए गए हैं। उनके फोन चालू हैं, जिन पर लगातार कहा जा रहा था कि ‘उन्हें घेरो, उन्हें मारो, उनकी जान ले लो।’ उन्होंने गाड़ियों पर हमला किया और गाड़ियों की खिड़कियां तोड़ दीं। अंडे और टमाटर तो छोटी बात है। उनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।

ये भी पढ़ें- DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग जारी, 20 उम्मीदवारों के बीच सियासी संग्राम

 

बिट्टू ने कहा, “जब हमला किया गया तो सुरक्षाकर्मियों ने दो लोगों को पकड़ा। बाकी अन्य लोग वहां से भाग गए थे। ये लोग दोबारा हमला करने आए थे। इस समय कुछ लोग फिर पकड़े गए। ये लोग प्लानिंग के तहत हमला करने आए थे। इन लोगों को फोन हमारे पास हैं। इनके फोन सारे राज खोलेंगे। हम जांच के लिए फोन भेजेंगे।”

आरोपियों के बारे में उन्होंने कहा, “इनका कोई कसूर नहीं है। ये लोग अपनी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।”

इसी बीच, रवनीत बिट्टू ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “हम लोग यहां सुबह करीब 9 बजे से बैठे हैं, लेकिन पौने 11 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।” उन्होंने यह भी कहा कि हम बम-गोलियों से नहीं डरे हैं, तो फिर क्या ये अंडे, टमाटर और पत्थर हमें रोक लेंगे। क्या इन लोगों के काले झंडे हमें रोक लेंगे।

Exit mobile version