
9 employees received appointment letters : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज अपने जंडियाला गुरु स्थित कार्यालय में मिशन पोषण 2.0 एवं आंगनवाड़ी सेवाएं योजना के तहत चयनित 9 नई उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित प्रक्रिया के माध्यम से बिना किसी सिफारिश और बिना किसी रिश्वत के सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक योग्य उम्मीदवार को उसकी मेहनत और योग्यता के आधार पर रोजगार का अवसर मिले। उन्होंने नव-नियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, लगन और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को भी पूरी पारदर्शिता के साथ लागू कर रही है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...