Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने वालो के लिए राहत की खबर; लाइसैंस की प्रिंटिंग हुई शुरू, जल्द लोगों के पास पहुंचेगी डाक

March 25, 2025

ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने वालो के लिए राहत की खबर; लाइसैंस की प्रिंटिंग हुई शुरू, जल्द लोगों के पास पहुंचेगी डाक

अमृतसर: ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। पंजाब सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद नई कंपनी ने चंडीगढ़ में ड्राइविंग लाइसैंस बनाने का काम शुरु कर दिया है। पंजाब राज्य में अटके लाइसैंसों का आंकड़ा पांच लाख के करीब पहुंच चुका है। इसके स्ट्रीमलाइन होने में डेढ़ से दो माह तक लगने की संभावना है। बहुत जल्द महीनों पहले लाइसैंस के लिए फोटो खिंचवा चुके लोगों के पास इसकी डाक पहुंचना शुरु हो जाएगी। गौर हो कि अमृतसर के आटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट टैक पर रोजाना 150 के करीब लोग लाइसैंस बनवाने के लिए पहुंचते हैं।

चूंकि लाइसैंसों की प्रिंटिंग का काम पिछले पांच महीनों से बंद पड़ा है, तो अमृतसर जिला के ही 18 हजार लोगों से ज्यादा के ड्राइविंग लाइसैंस और वाहनों की आरसी बनाए जाने का काम अटका पड़ा था। क्योंकि ज्यादातर लोगों को लाइसैंसों की प्रिंटिंग बंद होने की जानकारी नहीं थी, तो वे लोग रोजाना ही अपने लाइसैंस के लिए ट्रैक पर टक्कर काट रहे थे। जानकारी मुताबिक आटोमैटेड ट्रैस्ट ट्रैक पर पिछले चार दिनों से काम बंद पड़ा हुआ था। लोग न तो फोटो खिचवा पा रहे थे और न ही वाहनों की टैस्ट ड्राइव ही दे पा रहे थे। इसके चलते कई बार लोगों ने तो ट्रैक के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह से शिकायत भी की।

इस संबंधी जब ट्रैक के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टैस्ट लेने का काम शुरु हो गया है और उनकी कोशिश लंबित आवेदकों के टैस्ट लेने की है। उन्होंने यह भी बताया कि ड्राइविंग लाइसैंसों की प्रिंटिंग का काम शुरु हो गया है और अब बहुत जल्द लोगों को लाइसैंस जारी किए जाने बाबत उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आना शुरु हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले बैकलोग निकाला जाएगा और उसके बाद ही लाइसैंस जारी करने का काम स्ट्रीमलाइन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें