Respect for railway employees : अमृतसर। फिरोजपुर मंडल में ड्यूटी के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 13 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ और तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की ओर से सम्मानित किया।
यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। रामपाल पॉइंट्समैन, आदित्य सक्सेना पॉइंट्समैन, विकास सैनी स्टेशन मास्टर, सिमरनजीत सिंह लोकोपायलट, सुबोध कुमार सहायक लोकोपायलट, ज्ञान प्रकाश लोकोपायलट, मनिंदर भाटिया सहायक लोकोपायलट, रोहित कुमार पॉइंट्समैन, राजेश कुमार कीमैन, प्रवीण कुमार स्टेशन मास्टर, लवकेश मीणा पॉइंट्समैन, जितेंदर कुमार ट्रेन मेनेजर और ब्रजेश कुमार ट्रेन मेनेजर को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय श्री सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता/टीआरडी जीतराम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गुरुशरण पाठक तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...