Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल से शादी समारोह से वापस लौट रहे, पीटीयू के पास खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो, 2 युवकों की मौत

March 4, 2024

करनाल से शादी समारोह से वापस लौट रहे, पीटीयू के पास खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो, 2 युवकों की मौत

कपूरथला। कपूरथला-जालंधर रोड पर पीटीयू के नजदीक खड़े ट्रक में स्कार्पियों जा घुसी। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी सहित 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायल हुए है। जिन्हें जालंधर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची साइंस सिटी चौकी पुलिस ने शव कब्ज में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार आरसीएफ वासी 5 युवक हरियाणा के करनाल से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रविवार सुबह जालंधर रोड पर हादसा हो गया जिसमें 2 भाइयो में से 1 की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल है। आरसीएफ वासी दिलप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, सुभाष, तरनप्रीत सिंह व बरजिंदर सिंह 5 नौजवान करनाल में शादी समागम से वापस कपूरथला लौट रहे थे।

जब वे रविवार सुबह पीटीयू के आगे निकले तो ड्राइवर को झपकी लगने के कारण स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि देर रात ट्रक का फ्यूल खत्म होने के चलते चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। दिलप्रीत सिंह व मनजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनजिंदर सिंह पुलिस मुलाजिम बताया जा रहा है, जिसकी कैंप जेल में तैनाती थी। सुभाष, तरनप्रीत सिंह व बरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए है। साइंस सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें