Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Richa Aggarwal और Harveen Kathuria ने पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल में लगाया फैशन और ब्यूटी का तड़का

March 8, 2025

Richa Aggarwal और Harveen Kathuria ने पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल में लगाया फैशन और ब्यूटी का तड़का

पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल में फैशन और ब्यूटी की शानदार झलक देखने को मिली। जब रिचा अग्रवाल और हरवीन कथूरिया ने अपनी शानदार मेकओवर और स्टाइलिंग से हेरिटेज फैशन शो को चार चांद लगा दिए। इस अनोखे फैशन शो में घुड़सवारी और परंपरागत पंजाबी फैशन को बेहतरीन अंदाज में पेश किया गया। फेस्टिवल का आयोजन पंजाब पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग द्वारा मोहाली के द रैंच, फॉरेस्ट हिल रिसॉर्ट में किया गया, जिसमें हॉर्स जंपिंग, मारवाड़ी और नूकड़ा हॉर्स रिंग प्रतियोगिताएं, टेंट पैगिंग, कल्चरल शो, और फैशन शो जैसी कई गतिविधियाँ शामिल थीं।

हेरिटेज फैशन शो इस पूरे इवेंट की खास हाईलाइट बना, जिसमें लड़के और लड़कियों ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में घुड़सवारी करते हुए स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक किया। फैशन और ब्यूटी एक्सपर्ट रिचा अग्रवाल ने इस इवेंट में पंजाबी महिलाओं की सुंदरता और अलग-अलग मौकों के लिए परफेक्ट मेकओवर को शानदार अंदाज में पेश किया। उनके अनुसार, “पंजाबी संस्कृति की खूबसूरती उसके रंग-बिरंगे आउटफिट्स और ग्रेसफुल लुक्स में बसती है। इस शो में हमने दुल्हन लुक, पारंपरिक पंजाबी गेटअप और मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पंजाबी स्टाइल को उभारा। “वहीं, ब्यूटी एक्सपर्ट हरवीन कथूरिया ने इस खास शो में पंजाबी मेल मॉडल्स के रॉयल और स्टाइलिश लुक को डिफाइन किया। उन्होंने कहा, “हमने  राइडिंग जोधपुरी जैकेट्स और फिटेड पैन्ट्स और हाई बूट्स के साथ मॉडर्न मेकओवर को मिक्स किया, जिससे हर लुक एकदम क्लासिक और रीगल लगे।

मेल मॉडल्स का यह  रॉयल स्टाइल हमेशा से फैशन का अटूट हिस्सा रहा है।पंजाब की संस्कृति और स्टाइल का अद्भुत संगमयह हेरिटेज फैशन शो न सिर्फ फैशन प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव था बल्कि इसने पंजाब की गहरी संस्कृति और परंपरा को भी एक नए अंदाज में पेश किया। फैशन और ब्यूटी  के यूनिक तड़के ने इस शो को बेहद खास बनाया । रिचा अग्रवाल और हरवीन कथूरिया की स्टाइलिंग और मेकओवर ने इस इवेंट को और भी भव्य बना दिया। पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल में  इस बार घुड़सवारी, फैशन और कल्चर को एक मंच पर लाकर इसे एक नया आयाम दिया गया. और इस अनूठे फैशन शो ने ग्लैमर का एक अलग ही माहौल बनाया।

ये भी पढ़ें- बचा बड़ा हादसा: होशियारपुर आ रही एचआरटीसी बस के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें