Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुद की जान जोखिम में डाल जिद्द के पक्के सीएम भगवंत मान सड़क मार्ग से पहुंचे जनता के बीच

March 3, 2024

खुद की जान जोखिम में डाल जिद्द के पक्के सीएम भगवंत मान सड़क मार्ग से पहुंचे जनता के बीच

जालंधर: खराब मौसम भी सीएम भगवंत सिंह मान की जिद्द, जनून व जोश को ठंडा नहीं कर पाया। खुद की जान जोखिम में डाल कर सीएम भगवंत सिंह मान शनिवार को जनता के बीच पहुंचे। दरअसल शनिवार को अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ गया और औले पड़ने के कारण चॉपर की लैंडिंग नहीं हो पाई।

एटीएस की तरफ से जब आखिरी वार्निंग जारी की गई और किसी भी तरह से लैडिंग होने की संभावना नजर नहीं आाई तो चॉपर को आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन ले जाया गया और लैडिंग के बाद सीएम दिल्ली व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ सड़क मार्ग से जालंधर पहुंचे।

अगर बात करें पंजाब के इतिहास की तो पंजाब में तो ऐसा कोई सीएम नहीं है, जिसने जनता के बीच पहुंचने की जिद्द में मौसम को भी मत दी हो। पंजाब के लोगों के साथ किए वादों को निभाना तो सीएम भगवंत सिंह मान से सीख्रा जा सकता है।

जो कह दिया सो कह दिया। शनिवार को भी बारिश और खराब मौसम के बीच अपने वादा निभाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल जालंधर प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें