Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसों को रोकने के लिए बनाई गई ‘Road Safety Force’, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

August 1, 2023

सड़क हादसों को रोकने के लिए बनाई गई ‘Road Safety Force’, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

चंडीगढ़ : पंजाब में दिन-ब-दिन बढ़ रहे सड़क हादसों के मद्देनजर एक नई ‘सड़क सुरक्षा बल’ तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, सड़क पर हादसों को रोकने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ जल्द ही लोगों की सेवा में होगा। आज अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। 144 हाईटेक गाड़ियां तैयार की गईं हैं। बल के कर्मचारियों की वर्दी को भी आज अंतिम रूप दे दिया गया है।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब इस प्रकार का बल रखने वाला देश का पहला राज्य होगा और मुझे उम्मीद है कि इससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी और सड़कों पर आकस्मिक मौतों की संख्या में भी कमी आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें