रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब में आज एक आप नेता पर हमला हो गया। बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जिसके दौरान अचानक गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी, जो अभी तक शरीर में फंसी हुई है।
घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने घायल नितिन नंदा को आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने संभाली जांच की कमान
घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सुराग इकट्ठा किए हैं और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें:अपहरण कर काटे युवक के हाथ-पैर, पंजाब MLA और उनके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है यह गोलीकांड आपसी रंजिश का नतीजा है या फिर कोई सोची-समझी साजिश, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...