Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में 7 रुपये की लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, निकला 3 लाख रुपये का इनाम

August 20, 2026

मोगा में 7 रुपये की लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, निकला 3 लाख रुपये का इनाम

मोगा: किस्मत कब और किस पर मेहरबान हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता। मोगा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां महज 7 रुपये की लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति की किस्मत बदल दी। इस टिकट पर उसका 3 लाख रुपये का इनाम निकला। इनाम निकलने की खबर मिलते ही विजेता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लॉटरी विक्रेता प्रदीप कुमार गोली ने बताया कि उनके स्टॉल से खरीदी गई 7 रुपये की टिकट पर 3 लाख रुपये का इनाम निकला है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके स्टॉल से 50 हजार रुपये का इनाम निकला था, लेकिन वह टिकट ‘इनसोल्ड’ होने के कारण वापस आ गई थी। उन्होंने कहा कि अगर वह इनाम उन्हें मिल जाता तो उन्हें भी काफी खुशी होती।

प्रदीप कुमार के अनुसार, उनके स्टॉल से टिकट खरीदने वाले लोगों के अक्सर छोटे-बड़े इनाम निकलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का भरोसा और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके चलते लोग लगातार उनके स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदते हैं।

वहीं, 3 लाख रुपये का इनाम जीतने वाले व्यक्ति ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह जब भी मोगा आते हैं, अक्सर इसी स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदकर ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे वाली लॉटरी की टिकट पर इस बार उनका 3 लाख रुपये का इनाम निकला है। इससे पहले भी उन्हें कई बार एक-दो हजार रुपये के छोटे इनाम मिल चुके हैं, लेकिन इस बार बड़ा इनाम निकलने से वह बेहद खुश हैं।

विजेता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज बाबा नानक ने मेहर की है। उन्होंने बताया कि इनाम की राशि का इस्तेमाल किसी अच्छे काम के लिए किया जाएगा। महज 7 रुपये की टिकट से 3 लाख रुपये का इनाम निकलने से मोगा में चर्चा का विषय बनी हुई है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें