Site icon Dainik Savera Times

तेल की कीमतों में वृद्धि की अफवाह से पंपों पर लंबी लाइनें

अमृतसर: देशभर के साथ-साथ गुरु नगरी अमृतसर में भी ईंधन की कीमतों ने आम आदमी से लेकर उद्योगपतियों तक की नींद उड़ा दी है। तेल कंपनियों द्वारा प्रीमियम पैट्रोल और बल्क (औद्योगिक) डीजल की कीमतों में की बढ़ोतरी ने शहर के आर्थिक ढांचे को हिलाकर रख दिया है। इसी दौरान नायरा ग्रुप की तरफ से अपने पैट्रोल पंपो पर 5 रुपए लीटर पैट्रोल व 3 रुपए लीटर डीजल को मंहगा कर दिया है।

मंडियों और किचन पर मंडराया महंगाई का साया
ट्रांसपोटर रविकांत शर्मा ने बताया कि बल्क डीजल की कीमतों में भारी उछाल का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ना तय है। अमृतसर की मुख्य सब्जी मंडी और फोकल पॉइंट के व्यापारियों का कहना है कि अगर डीजल इसी रफ्तार से महंगा हुआ, तो आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और राशन के दाम आसमान छूने लगेंगे। ट्रक ऑपरेटरों ने भी साफ कर दिया कि वे बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद नहीं उठा पाएंगे, जिससे माल भाडा बढ़ना निश्चित है।

इंडस्ट्री और खेती पर दोहरी मार
अमृतसर का फोर्जिंग और कास्टिंग उद्योग पहले ही मंदी की मार ङोल रहा है। उधर, सीमावर्ती इलाकों के किसानों में भारी रोष है। खेती के सीजन के बीच डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों के माथे पर चिंता ला दी है। किसान जत्थेबंदियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि कीमतें काबू में नहीं आईं, तो तीखा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Exit mobile version