Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘SAD’ के अध्यक्ष Sukhbir Badal ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ एन.एस.ए बढ़ाए जाने का किया विरोध

June 20, 2024

‘SAD’ के अध्यक्ष Sukhbir Badal ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ एन.एस.ए बढ़ाए जाने का किया विरोध

चंडीगढ़: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज भाई अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगाए एन.एस.ए बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया है, जिससे उनका सिख विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। यहां एक प्रेस बयान जारी करते हएु सरदार बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र का प्रतीक है तथा इस पर डटकर खड़ा रहेगा, क्योंकि इसके बिना तो पंजाब में समृद्धि,प्रगति और विकास संभव ही नही है। भाई अमृतपाल सिंह के साथ पार्टी की वैचारिक मतभेदों से उपर उठकर स्पष्ट रूख अपनाते हुए कहा कि एनएसए बढ़ाए जाने का यह फैसला देश में संवैधानिक अधिकारों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अकाली दल गुरुबाणी द्वारा गुरु साहिबान द्वारा निर्धारित सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है , इससे कोई फर्क नही पड़ता कि हमें इसके लिए कितनी भी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़े। अकाली दल पंजाब में शांति, एकता और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए पूरी तरह समर्पित है और हम यह भी चाहते हैं कि सभी पार्टियां राजनीतिक हितों से उपर उठकर काले कानूनों का विरोध करें। भाई अमृतपाल के साथ हमारे वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, पर हमें गुरु साहिबान ने यह रास्ता सिखाया है कि जुल्म अपने विरोधी पर भी हो तो भी ख्उसके खिलाफ आवाज बुलंद करना खालसा का फर्ज है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें