पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पार्टी ने राज्यभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का ऐलान करते हुए रैलियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस अभियान को ‘पंजाब बचाओ, सुखबीर सिंह बादल लाओ’ नाम दिया गया है, जो साफ तौर पर पार्टी के नेतृत्व और एजेंडे को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
40 विधानसभा क्षेत्रों में होंगी बड़ी जनसभाएं
अकाली दल के अनुसार, बैसाखी तक प्रदेश के 40 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों के जरिए पार्टी राज्य सरकार की नीतियों को मुद्दा बनाते हुए किसानों, युवाओं, व्यापारियों और धार्मिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करेगी।
ये भी पढ़ें: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है बहस
कादियां से शुरू होगी पहली रैली
अभियान की पहली रैली 17 फरवरी को कादियां से शुरू होगी। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह केवल चुनावी रैलियां नहीं, बल्कि “जन-जागरण अभियान” है, जिसका उद्देश्य पंजाब के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।