Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवारों तक सरकारी योजनाओं का फ़ायदा पहुंचाने में “सखिया” अहम : सेखों

September 3, 2026

परिवारों तक सरकारी योजनाओं का फ़ायदा पहुंचाने में “सखिया” अहम : सेखों

“Sakhiyas” play a key role in government schemes : फरीदकोट। विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस. गुरदित सिंह सेखों की अगुवाई में “सखिया” के साथ एक विशेष बैठक हुई। इस मौके पर उन महिलाओं और कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने घर-घर जाकर सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

बैठक के दौरान महिलाओं ने सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस मौके पर फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस. गुरदित सिंह सेखों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन आम लोगों की बुनियादी ज़रूरतों और जन-हितों पर उचित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक और जन-हितैषी फ़ैसले लिए हैं। एस. गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि सरकार का सपना है कि पंजाब के हर गरीब और आम परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी ज़रूरतमंद परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इसी तरह लोगों की सेवा करती रहें और हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने में योगदान दें। इस मौके पर मैडम बेअंत कौर सेखों और पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य मैडम अजिंदर कौर ने कहा कि महिलाएँ समाज की मज़बूत शक्ति हैं और ज़मीनी स्तर पर ज़रूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने में उनकी भूमिका बहुत अहम है। इस मौके पर जगमोहन सिंह लकी (चेयरमैन PAD), गुरप्रीत सिंह (चेयरमैन व्यापार मंडल), अमरजीत सिंह परमार (चेयरमैन विमुक्त जाति कल्याण बोर्ड), राजिंदर दास रिंकू समाधान वाला, सतविंदर सुखा MC, MC कमलजीत सिंह, रमनजीत सिंह मुमारा, एडवोकेट सरबजीत कौर, कृष्ण कुमार, अतुल गोयल के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें