Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पनबस के कर्मचारियों की बढ़ी तनखाह, इनको मिलेगा लाभ, पढ़िए…

January 16, 2025

पनबस के कर्मचारियों की बढ़ी तनखाह, इनको मिलेगा लाभ, पढ़िए…

Salary of Panbus Employees Increased : पंजाब सरकार ने पनबस के आउट सोर्स कर्मचारियों की तनखाह में 5% तक की बढ़ोती की है। इसका सीधा लाभ ड्राइवर, कंडक्टर और वर्कशॉप में न काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। 1 नवंबर 2024 तक एक साल पूरा करने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। 1 नवम्बर से बढ़ोतरी के साथ तनखाह दी जाएगी।

बता दें की पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की मीटिंग बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में यह मीटिंग ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ली। बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव रवि भगत के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की ने बताया कि परिवहन विभाग के लिए अलग नीति बनाने पर सहमति बन गई है।

मीटिंग में तय हुआ है कि यूनियन द्वारा उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों के आधार पर सेवा नियमों के तहत नियमितीकरण के लिए नीति बनाने के लिए फाइल तुरंत एडवोकेट जनरल पंजाब को भेजी जाएगी। इसी प्रकार 25 जनवरी को परिवहन मंत्री सहित उच्च अधिकारियों के साथ कानूनी बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद 3 फरवरी तक यूनियन के साथ पुनः बैठक कर सर्वसम्मति से नीति लागू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें