लुधियाना: शहर की गिल नहर में उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक बारहसिंगा पानी के तेज बहाव में बहकर नहर में फंस गया। स्थानीय लोगों ने जब जानवर को नहर में देखा तो उसे बचाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई।
रस्सी की मदद से नहर से निकाला गया बारहसिंगा
बारहसिंगा नहर के पानी में फंसा हुआ था और बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थानीय गोताखोरों ने लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। गोताखोरों ने रस्सी की सहायता से जानवर को सुरक्षित पकड़कर नहर से बाहर निकाला।
रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कई लोग इस घटना की वीडियो भी बनाने लगे।
वन विभाग को सौंपा जाएगा बारहसिंगा
रेस्क्यू के बाद बारहसिंगा पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने राहत की सांस ली। अब जानवर को वन विभाग की टीम को सौंपने की तैयारी है, ताकि उसकी उचित देखभाल के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके।
बारहसिंगा के सुरक्षित बचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने गोताखोरों के प्रयास की सराहना की।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...