Site icon Dainik Savera Times

आज मोहाली में खोला जाएगा रेत और बजरी का बिक्री केंद्र, मंत्री हरजोत बैंस करेंगे उद्घाटन

चंडीगढ़: पंजाब में रेत और बजरी की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसके कारण बड़े पैमाने पर विकास कार्य ठप हो रहे हैं। इससे जुड़े कारोबारियों को भी काफी दिक्कत आ रही है। लेकिन अब इस बीच पंजाब सरकार ने खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए रेत-बजरी बिक्री केंद्र खोलने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज मोहाली में पहला बिक्री केंद्र खोला जाएगा। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा पंजाब में रेत खनन माफिया का अंत, भगवंत मान की सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए हम मोहाली में रेत और बजरी के बिक्री केंद्र का उद्घाटन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजाब के हर ज़िले में ऐसे बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।

 

Exit mobile version