Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानहानि मामले में अमृतसर कोर्ट में पेश हुए संजय सिंह, 16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

November 18, 2023

मानहानि मामले में अमृतसर कोर्ट में पेश हुए संजय सिंह, 16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

अमृतसर : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को अमृतसर कोर्ट में पेश हुए। संजय सिंह पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मानहानि मामला दर्ज किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने पेशी की अगली तारीख 16 दिसंबर तय की है। वहीं संजय सिंह ने पेशी के दौरान कहा कि मैं किसी जेल, फर्जी केस से नहीं डरता। मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

क्या है मामला?
दरअसल, 2016 में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ बिक्रम मजीठिया ने मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। क्योंकि संजय सिंह ने उस दौरान मोगा में एक रैली में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को नशा तस्कर कहा था। इसी बात को लेकर उन पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। 2016 में ही संजय सिंह पर आरोप तय किए गए थे।

इस मामले में संजय सिंह हैं जेल में बंद
आपको बता दें कि ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में मई 2022 में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया था और फरवरी 2023 में मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का बयान भी सामने आया था उन्होंने कहा था कि मरना मंजूर है, डरना नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें